अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने आज तहसील को वापस मल्ला महल में स्थापित करने को लेकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से मुलाकात की तथा तहसील को नगर के मल्ला महल में स्थापित करने को लेकर प्रयास करने के लिए कहा।पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष ने कहा कि जनहित में तहसील को नगर के मल्ला महल में स्थानान्तरित करने के लिए जो कदम नगर व्यापार मंडल ने उठाया है वह जनहित में उचित कदम है।सभी को तहसील के दूर जाने से बहुत परेशानी है।नगर व्यापार मंडल जनहित में सही और उचित मांग कर रहा है।नगर व्यापार मंडल और समस्त संगठन जनहित के इस मुद्दे में सभी जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनहित की समस्या में सहयोग की अपेक्षा चाहते है।व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि वह पहले भी बहुत से विषय में जनहित के साथ गए है,उनको दिए गए ज्ञापन में समस्त संगठन उनसे अपेक्षा करते है कि वह अपने स्तर से इस बात को शासन प्रशासन और सरकार के मध्य रखेंगे। पूर्व विधायक और विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान से मुलाकात करने वालों में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रत्येश पांडे,सचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,उपसचिव अमन नज्जोन,गोपाल चम्याल,अनुज, नरेंद्र कुमार विक्की आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *