अल्मोड़ा-दिनांक- 26.11.2022 को भतरौजखान पुलिस द्वारा राजकीय महाविद्यालय भतरौजखान में छात्र छात्राओं को महिला अपराध/महिला सुरक्षा,मानव तस्करी,साईबर अपराध, यातायात नियमों व नशे के दुष्प्रभावों एवं रोकथाम की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया व सभी को उत्तराखण्ड पुलिस एप के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए एप डाउनलोड कर घर बैठे एप में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया और इस जानकारी को अपने घर व आस-पास के लोगों को भी बताने हेतु कहा गया।इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर डायल 112,1090,1098 व 1930 की भी जानकारी प्रदान की गयी।
