



अल्मोड़ा-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्षद गुंजन चम्याल ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय में गंभीर मरीज के लिए रक्तदान किया।अस्पताल में भर्ती एक मरीज को तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी।मरीज के परिजनों द्वारा रक्त की व्यवस्था के लिए कई स्थानों पर संपर्क किया जा रहा था।
रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलते ही पार्षद गुंजन चम्याल बिना देरी किए ब्लड बैंक पहुंचे और मरीज के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान किया।उनका यह कदम स्वतंत्रता दिवस पर सेवा,सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है।विदित हो कि पार्षद गुंजन चम्याल लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए समय-समय पर रक्तदान करते आ रहे हैं।उनका कहना है कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकता है और स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। पार्षद गुंजन चम्याल ने युवाओं और स्वस्थ नागरिकों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी मरीज की जान खतरे में न पड़े।उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी परिवार की खुशियां वापस लौटा सकता है,इसलिए जरूरत के समय रक्तदान के लिए हमेशा तत्पर रहें।
