अल्मोड़ा-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्षद वंदना वर्मा ने नगर निगम में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा।उन्होंने महिला कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।इस अवसर पर पार्षद वंदना वर्मा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निर्वहन कर रही हैं।नगर निगम में कार्यरत महिला कर्मचारी भी अपने दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक निभाते हुए निगम की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना योगदान देने वाले वीरों को याद करने के साथ-साथ समाज के हर उस व्यक्ति के सम्मान की प्रेरणा देता है,जो अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहा है।महिला कर्मचारियों का सम्मान उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।पार्षद ने सभी महिला कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सीमा विश्वकर्मा भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *