अल्मोड़ा-शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम अल्मोड़ा ने एक अहम पहल करते हुए व्यापारियों को डस्टबिन वितरित करने के अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत नगर क्षेत्र के दुकानदारों को डस्टबिन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि बाजारों और सड़कों पर फैलने वाली गंदगी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक व्यापारियों को इससे जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता में व्यापारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए उनका सहयोग जरूरी है।इस अवसर पर व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों का कूड़ा इन डस्टबिन में ही एकत्रित करें और निर्धारित समय पर आने वाली कूड़ा गाड़ी में ही उसे खाली करें।सड़क,नाली या सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने से बचने की भी अपील की गई।साथ ही नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग करने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई।इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि अल्मोड़ा शहर में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और आमजन को साफ-सुथरा वातावरण मिल सकेगा। इस अवसर पर महापौर नगर निगम अजय वर्मा, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी, पार्षद अर्जुन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *