अल्मोड़ा-कांग्रेस के नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने बताया कि नगर में खस्ताहाल सड़कों और बढ़ते गड्ढों की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है।नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:30 बजे जेल रोड के समीप कांग्रेसजनों द्वारा एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को भी न्योता दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करेंगे और जल्द से जल्द सड़कों के सुधार की मांग उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।कांग्रेसजनों ने इस दौरान आम नागरिकों से भी प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।
