सूरी-ग्राम सूरी में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम शहीद सैनिक स्मारक परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उपचार कराया। कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र सिंह फर्त्याल के संयोजन और हल्द्वानी स्थित बृज लाल हॉस्पिटल के डॉ. अजय पाल सिंह के विशेष प्रयासों से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श देने के साथ ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी की जांच की। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में डॉ. अजय पाल, डॉ. लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश चौरसिया, डॉ. अमरेन्द्र कुमार, डॉ. सुमित राणा, डॉ. विजय गैरोला, डॉ. प्रियल तिवारी और डॉ. हिमानी शर्मा ने सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने हड्डी रोग, सामान्य चिकित्सा, सर्जरी, हृदय रोग, स्त्री रोग और बाल रोग से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया।संयोजक देवेन्द्र सिंह फर्त्याल ने कहा कि जनसेवा ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, ईएसआई और हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।शिविर के आयोजन में स्थानीय लोगों और सहयोगियों ने योगदान दिया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, निशा कन्वाल, जमन सिंह बिष्ट, हरि सिंह परिहार, सुंदरलाल, जीवन राम, हिम्मत सिंह, खड़क सिंह, रामू परिहार, धर्मानंद सती और तारा प्रिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *