




अल्मोड़ा-स्थानीय चित्रकारों,कलाकारों एवं विभिन्न संस्थाओं को अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए नगर निगम अल्मोड़ा की ओर से पहल की गई है। नगर निगम द्वारा मुरली हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला भवन में रोटेटिंग एग्जीबिशन के रूप में क्राफ्ट म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही है।
नगर निगम की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार,स्थानीय चित्रकार, कलाकार और संस्थाएं यहां अपनी कलाकृतियों एवं रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी लगा सकेंगे।इसके लिए इच्छुक लोगों को नगर निगम अल्मोड़ा के कार्यालय में संपर्क करना होगा।नगर निगम की इस पहल से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच मिलने के साथ ही उनकी कला को आम लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।अल्मोड़ा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और कला के लिए विशेष पहचान रखता है।ऐसे में क्राफ्ट म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी स्थानीय कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।प्रेस नोट सीमा विश्वकर्मा नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा की ओर से जारी किया गया है।इसमें स्थानीय कलाकारों, चित्रकारों एवं संस्थाओं से अपनी प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए नगर निगम कार्यालय से संपर्क करने की अपील की गई है।
