अल्मोड़ा-श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला द्वारा रविवार को प्रथम नवरात्र पर रामधुन और सरस्वती वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अजय वर्मा महापौर नगर निगम अल्मोड़ा उपस्थित रहे।प्रथम दिवस की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें भगवान श्री राम के जीवन चरित्र व आदर्शो से सीख प्राप्त कर उनके गुणों को आत्मसात करना चाहिए।उन्होंने रामलीला समिति की प्रशंसा करते हुये कहा कि समिति के संस्थापक/संयोजक बिट्टू कर्नाटक द्वारा जिस सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम को आयोजित किया जाता रहा है वह अल्मोड़ा की धरोहर,विरासत और संस्कृति को आगे बढाने में मील का पत्थर साबित होगी।प्रथम दिवस की रामलीला के मुख्य आकर्षण रावण, कुम्भकरण,विभीषण की तपस्या तथा उनके द्वारा देवों के देव महादेव से वरदान प्राप्त करना,नारद मुनि के कहने कर शिव के धाम कैलाश को लंका ले जाने का प्रयास करने पर शिव का रावण पर क्रोधित होना,शिव ताण्डव,राजा दशरथ द्वारा किये गये यज्ञ के प्रताप से राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न का जन्म,राजा जनक के हल चलाने से सीता जन्म,इनके जन्म की प्रसन्नता पर सुन्दर मंगलगीतों का गायन,देवगणों द्वारा स्तुति आदि रहे।दशानन रावण की भूमिका में वरिष्ठ रंगकर्मी बिट्ट् कर्नाटक,कुम्भकरण अभिषेक तिवारी,विभीषण राहुल जोशी,शिव दिव्या काण्डपाल, पार्वती किरन कोरंगा,नारद अमर बोरा,जनक रेखा जोशी,दशरथ अमर बोरा,कौशिल्या मीनाक्षी जोशी,जनक किरन कोरंगा,सुमित्रा सुनीता बगडवाल,देवगणों की भूमिका में आशा मेहता,रेखा जोशी,सृष्टि जनौटी,मिनाक्षी जोशी,सुनीता बगडवाल गीतांजलि पाण्डे,निकन्द्रया,रिया तिवारी,मिष्टी मेहता,पृथ्वी हर्षिता बगडवाल,मुनियों के वेश में तनोज कर्नाटक,गौरव काण्डपाल,रावण दूत कृष्णा जलाल,करन कुमार,
ब्रह्मा के रूप में कविता पाण्डे मंच पर नजर आए।दशानन रावण के अभिनय, संवाद तथा शिव तांण्डव के किरदार को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और देश-विदेश के लोगों ने आन-लाईन लीला का आनंद लिया व अपने संदेशों द्वारा लीला की भूरि-भूरि प्रसंशा की।इस अवसर पर मुख्य रूप से लीलाधर कांडपाल,पूरन चन्द तिवारी,एम डी कांडपाल, रमेश चंद्र जोशी,जगदीश चन्द्र तिवारी, भुवन चन्द्र कर्नाटक, नारायण दत्त तिवारी,भूपेन्द्र सिंह बिष्ट,आनन्द सिंह नयाल, वरूण सिंह,जीवन चन्द्र तिवारी,कपिल मल्होत्रा,बद्री प्रसाद कर्नाटक,दिनेश मठपाल,कमलेश कर्नाटक,कैलाश चन्द्र तिवारी,अशोक बनकोटी,अनिल रावत,मनीष जोशी,अभिषेक जोशी, हिमांशु बिष्ट,राहुल नेगी,भरत,विक्की,देवेन्द्र गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *