अल्मोड़ा-पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्थापित स्टैंडर्ड क्लब में स्टैंडर्ड राइटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर की असिस्टेंट प्रोफेसर कंचन वर्मा ने विद्यार्थियों से मानकों की जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।उन्होंने स्टैंडर्ड क्लब द्वारा इस दिशा में की गई पहल का स्वागत किया गया।कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर डॉ कपिल नयाल ने बताया कि स्टैंडर्ड राइटिंग कंपटीशन के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न उत्पादों के मानक बनाने के तरीकों की जानकारी प्रदान की जाती है जिससे वे जागरूक उपभोक्ता बन सकें।कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आंचल सती ने बताया की स्टैंडर्ड की सही पहचान कर उपभोक्ता गुणवत्ता युक्त सामग्री क्रय कर सकते हैं एवं साथ ही लोगों को भी जागरुक किया जा सकता है। भारतीय मानक ब्यूरो की रिसोर्स पर्सन नीतिका बिष्ट अग्रवाल ने बताया कि स्टैंडर्ड राइटिंग कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त टीम को ₹1000, द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 750 रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त टीम को ₹500 एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम को ढाई सौ रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।स्टैंडर्ड राइटिंग कंपटीशन में बर्खा आर्या व भावना बिष्ट की टीम प्रथम,प्रियंका आर्या व कल्पना बिष्ट की टीम द्वितीय,कमल भट्ट व रोहित कुमार की टीम तृतीय एवं पल्लवी जोशी व इशिका आर्या की टीम चतुर्थ स्थान पर रही।इन टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा ₹1000, ₹750, ₹500 व ₹250 का नगर पुरस्कार प्रदान किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्टैण्डर्ड वाच कार्यक्रम भी दिखाया गया।कार्यक्रम में टीडी भट्ट,कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा, भावना वर्मा,हिमांती टम्टा, योगिता तिवारी, राकेश कुमार एवं प्रीति लोहनी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।
