अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने साइंस आउटरीच प्रोग्राम-2025 में शिरकत की।यह कार्यक्रम हिमालयन ग्राम विकास समिति के द्वारा आयोजित हुआ। दिनांक 9 एवं 10मई 2025 को गंगोलीहाट में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण से विभिन्न विषयों पर व्याख्यान आयोजित होते हैं।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिष्ट द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में व्याख्यान आयोजित हुआ।इस व्याख्यान माला में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ महेंद्र राणा,समिति के पदाधिकारीगण,वैज्ञानिकों, समाजसेवियों,पर्यावरण प्रेमियों के साथ विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
