अल्मोड़ा-दिनांक 26.09.2022 को प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद अल्मोड़ा से सुरेश चंद्र निरीक्षक एलआईयू का प्रभारी एसआईयू अल्मोड़ा के पद पर व उपनिरीक्षक दीपा बिष्ट एलआईयू का विशेष प्रकोष्ठ हल्द्वानी नवनियुक्ति में स्थानांतरित होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।एस एस पी अल्मोड़ा ने निरीक्षक व उप निरीक्षक द्वारा जनपद एलआईयू में नियुक्त रहते हुए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई तथा उपहार भेंट किए गए।एलआईयू निरीक्षक व उपनिरीक्षक द्वारा अपने विभागीय अनुभवों तथा जनपद में व्यतीत किए गए महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।विदाई समारोह के दौरान निरीक्षक अभिसूचना इकाई कमल कुमार पाठक,प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक,निरीक्षक अशोक धनकड़ वाचक,आशुलिपिक महेश कश्यप,प्रधान लिपिक हीरा सिंह, आंकिक श्रीमती पुष्पा भट्ट,पीआरओ हेमा ऐठानी व पुलिस कार्यालय के अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *