अल्मोड़ा-आज आर्यन छात्र संगठन ने अंकिता भण्डारी केस में लिप्त दोषियों का पुतला फूंका।वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से हमारी उत्तराखंड की बेटी की बर्बरता से हत्या कर दी गयी वो काफी दुखद घटना है।आर्यन छात्र संगठन ने अल्मोड़ा सरकार से तीन मांगे रखी है।जिसमे प्रथम मांग यह है कि इस केस को फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट मे लाकर जल्द से जल्द दोषियों को फाँसी की सजा हो।दूसरी मांग यह है कि उत्तराखंड के सभी रिसॉर्ट्स मे नियमित छान बीन होती रहे जिससे आगे से ऐसी घटना देवभूमि उत्तराखंड में ना हो व तीसरी मांग यह है कि जितने भी अधिकारियों ने इस केस मे ढ़िलाई बरती,समय पर अंकिता की गुमशुदगी की कार्यवाही नही की उन सभी के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही हो और जल्द से जल्द सरकार इन मांगों को माने वरना आर्यन छात्र संगठन पूरे प्रदेश भर में आंदोलन हेतु बाध्य होगा।कार्यक्रम मे आर्यन छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष कमल कोरांगे,उज्जवल जोशी,गौरव भण्डारी,भुवन भण्डारी,भास्कर गोस्वामी,विनोद भंडारी,हर्षित भंडारी, हिमांशु भट्ट,पुनीत चौहान,सुधांशु मेहता,साहिल,अभिषेक पांडे,सुभाष नाथ,नंदन सिंह,मोहन नेगी,भुवन भंडारी,बलवंत,मयंक बगडवाल, उम्मीद सिंह धामी,हरीश भैसोडा, चिराग जोशी,विशाल बिष्ट,विशाल आर्या,सौरव बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
