
अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है,जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 19 मई को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में सल्ट व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कठपतिया तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल संख्या- UK04-AG-5474 में सवार 2 युवकों के कब्जे से क्रमशः पिठ्ठू बैग में 8.920 किलो व कट्टे से 8.560 किलो (कुल- 17.480 किलो) अवैध गांजा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0FIR NO- 11/2026 धारा 8/20/60 एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।मोटर साइकिल को सीज किया गया।अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अनिल रावत उम्र 30 वर्ष पुत्र सोवन सिंह रावत निवासी ग्राम टेड़ा थाना रामनगर जिला नैनीताल एवं गौरव रावत उम्र 28 वर्ष पुत्र बख्तावर सिंह निवासी रिवाली रणथमवल थाना सल्ट अल्मोड़ा है।बरामदगी में 17.480 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 4,37,000 रुपये है।पुलिस टीम अ0उ0नि0 लखविन्दर सिंह थाना सल्ट, हे0कानि0 आरिफ हुसैन, थाना सल्ट,हेड कानि0 अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा ,हे0कानि0 हेमन्त मनराल थाना सल्ट शामिल रहे।

