
अल्मोड़ा-दवाईयों की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बुधवार को जिले में दवा व्यवसायियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। जिलेभर की अधिकांश दवा दुकानें बंद रही। जिससे मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दवा विक्रेताओं ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण की मांग उठाई।कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के आह्वान पर नगर के माल रोड स्थित गांधी पार्क में दवा व्यवसायियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया।इस दौरान दवा व्यवसासियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। कहा कि ऑनलाइन दवा प्लेट्फार्मस की ओर से दवाओं में अत्यधिक छूट दी जा रही है। बिना चिकित्सक के पर्चे के ही दवाइयां दे दी जा रही हैं। कहा कि कोविड महामारी के दौरान केमिस्टों ने फ्रंटलाइन स्वास्थ्य सहयोगी के रूप में काम करते हुए लगातार दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की थी। लेकिन आज वहीं लाइसेंसधारी दवा विक्रेता असमान प्रतिस्पर्धा के कारण संकट में हैं। उन्होंने सरकार से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की अत्यधिक छूट नीति पर भी रोक लगाने की मांग उठाई।यहां सांकेतिक प्रदर्शन में बीएस मनकोटी,आशीष वर्मा,अक्षय भट्ट,गिरीश उप्रेती,दीप वर्मा, गजेंद्र सिंह,ओम प्रकाश जोशी, जगदीश चंद्र पंत,राघव पंत, कस्तूरी लाल,वीरेंद्र बृजवाल, हरीश फर्त्याल,महेंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह मेहरा,देवेश,मनीष चंद्र तिवारी,दीक्षा तिवारी,हरीश चंद्र जोशी,सुभाष कर्नाटक, प्रकाश तिवारी आदि दवा विक्रेता मौजूद रहे।

