अल्मोड़ा-आगामी चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थों आदि की तस्करी की रोकथाम हेतु चल रही चैकिंग के दौरान दिनांक 18.01.2022 को उ०नि० राजेन्द्र कुमार द्वारा मय पुलिस टीम लोद रोड में पुल के पास जगदीश राम उम्र 38 वर्ष पुत्र धनी राम निवासी रमेला डुंगरी सोमेश्वर के कब्जे से 2 पेटी अंग्रेजी एवं 3 पेटी देशी मसालेदार शराब कुल 5 पेटी कीमत 22080 रुपये अवैध शराब बरामद होने पर थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।पुलिस टीम में उ०नि०राजेन्द्र कुमार,का० भूपेन्द्र कुमार,का० गोपाल गिरी शामिल रहे।