अल्मोड़ा-डॉ० मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 19.01.2022 को उ०नि० विजय नेगी,का० प्रकाश चन्द्र,का० महेश आर्या,का० करूण जोशी द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान लोधिया चैक पोस्ट में वाहन संख्या UK01AE-8399 जो कि हल्द्वानी की ओर से आ रही थी, चैक किये जाने पर चालक दयाल पिनारी पुत्र खुशाल सिंह निवासी गरमपानी के कब्जे से 1,37,000 रु० बरामद किये गये। पूछताछ पर बरामद धनराशि के कोई वैध कागजात न दिखा पाने पर आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट रिटर्निगं ऑफिसर को प्रेषित की गयी।
