अल्मोड़ा-विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र,निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु जिले में तैनात पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम,मतदान अधिकारी द्वितीय एवं माइक्रोआब्जर्बरों को बुधवार को जिला मुख्यालय के उदय शंकर नाट्य एकेडमी तथा एस०एस०जे० आडिटोरियम में कुल 1270 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।सभी मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया का सैद्धान्तिक व ईएवीएम प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के अन्तिम दिन कार्मिकों को मॉकपोल से लेकर मतदान प्रारंभ और समाप्ति तक किए जाने वाले निर्वाचन कार्याे और मतदान की गोपनीयता बनाए रखने संबधी जरूरी सावधानियां के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दो दो पालियों में मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिको को विभिन्न प्रपत्र भरने,ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बी०यू०, सी०यू० तथा वीवीपैट को संयोजित करने,खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही,मतदान शुरू करने,मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण ने कहा कि सभी कार्मिक अपने कार्यों व दायित्वों में पूर्ण दक्षता हासिल करें ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।उन्होंने सभी कार्मिको को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता से आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने एवं नियमानुसार निर्वाचन सम्पन्न कराने को कहा। )उन्होने कहा पीठासीन अधिकारी,पीठासीन डायरी का भली भॉति अध्ययन कर लें।उन्होंने सभी कार्मिको को पूरी विनम्रता एवं शालीनता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी की डायरी को अवश्य भरें।उन्होंने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र,निष्पक्ष,पारदर्शी,शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराने हेतु सभी मतदान कार्मिक उन्हें सौंपे गए कार्याे एंव दायित्वों का बखूबी निर्वहन करना सुनिश्चित करें।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण मुख्य शिक्षाधिकारी सुभाष चन्द्र भट्ट,नोडल अधिकारी ईवीएम के०एन० तिवारी,मास्टर ट्रेनर कपिल नयाल,विनोद राठौर,राजेश बिष्ट, कोर्डिनेटर पोस्टल बैलेट डा० एस०के० उपाध्याय,सहायक कोर्डिनेटर पोस्टल बैलेट डा० सुशील कुमार,नोडल पोस्टल बैलेट डा० उदयशंकर,रिटर्निंग अधिकारी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम उपस्थित रहे।
