अल्मोड़ा-अल्मोड़ा हवालबाग के प्राथमिक विद्यालय बसगांव में तैनात शिक्षक सचिन टम्टा के सड़क दुर्घटना से निधन पर पूरा गाँव ग़मगीन है। आज भारी बारिश के बीच विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर उनके निधन पर शोक व्यक्त उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में अपने विचार रखते हुवे मोहन चन्द्र कांडपाल ने उनसे जुड़ी बहुत सारी बातें लोगों के बीच रखी।आयोजन कर्ता मोहन ने बताया कि वह गाँव के लिए एक परिवार के सदस्य के रूप में थे, गाँव के किसी भी व्यक्ति का सामान,दवा वह सब लाते थे।इस दु:खद घटना से पूरा गाँव एवं साथी शिक्षक स्तब्ध हैं।इस मौके पर ग्राम प्रधान बाला दत्त काण्डपाल,साथी शिक्षक प्रदीप मेहता,मोहन चन्द्र काण्डपाल,भुवन चन्द्र भटृ,शंकर दत्त भटृ, रमेश चन्द्र काण्डपाल,नन्दा बल्लभ काण्डपाल,सुरेश काण्डपाल,हरीश काण्डपाल,जगदीश भटृ,खीमा नन्द भट्ट, विनोद काण्डपाल,भाष्कर काण्डपाल, दयाकिशन काण्डपाल,चन्द्रमणी काण्डपाल,कृष्ण भटृ, ख्याली राम भटृ, माया देवी, गीता देवी, भगवती देवी, कमला देवी, जानकी देवी, आनन्दी देवी, बिमला देवी, दीपा देवी, मुन्नी देवी, गीता, दीपा, पूजा आदि ग्रामीण मौजूद थे।
