अल्मोड़ा-श्री लक्ष्मी भंडार( हुक्का क्लब ) द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2024 के प्रथम दिवस के अवसर पर देवगणों की प्रार्थना ,रावण अत्याचार, राम जन्म, सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया।प्रथम दिवस की रामलीला के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी उपस्थित रहे।

उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र शर्मा ,बच्चू लाल वर्मा, तारा चन्द्र जोशी( नगर अध्यक्ष कॉंग्रेस),अजय वर्मा( सदस्य जिला योजना अल्मोड़ा) उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा कि आज भारत के हर नागरिक को राम के आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था वर्षो से सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी करते हुए अपने को एक अलग मुकाम में ले गयी है और रामलीला आयोजन को लेकर संस्था का नाम पूरे भारतवर्ष में लिया जाता है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पात्रों को इस आयोजन हेतु बधाई प्रेषित करी।

संस्था अध्यक्ष धरणीधर पांडे द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया गया और कार्यक्रम का संचालन धीरज साह के द्वारा किया गया।आज की रामलीला में जहां रावण द्वारा सुंदर अभिनय का परिचय दिया गया वहीं देवगणों की प्रार्थना ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।राम जन्म में ठुमक चलत राम चन्द्र नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।आज मुख्य रूप से मनोज साह, विनीत बिष्ट, हरेन्द्र वर्मा, चंद्रशेखर काण्डपाल, नारायण बिष्ट, रोहित साह, भारत गोस्वामी, ललित मोहन साह, सुबोध नयाल,विजय चौहान,विनोद थापा, ललित प्रकाश, पूजा थापा, कँचन बिष्ट, अभय साह, दीपक वर्मा, भाष्कर साह, विवेक वर्मा,अजय साह, यश साह, दीक्षा साह, प्रियांशु साह, दीवान कनवाल, दीवान बिष्ट, कैलाश साह,जगत मोहन जोशी,अमित साह, चहक त्रिपाठी, बरखा त्रिपाठी, रवीना, श्रेष्ठा रैकुनी, आरोही बजेठा, ईशा रस्तोगी,सुमित साह, संजय साह,प्रेमपाल सिंह,सुंदर जनोटी,कमल वर्मा,संजय वर्मा टैनी, अजय चौहान,मीनाक्षी साह,मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी,डॉ ललित चन्द्र जोशी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *