अल्मोड़ा-रामलीला के प्रथम दिन के अवसर पर राजपुरा रामलीला कमेटी का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह जीना द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अतिथियों ने सर्वप्रथम राजपुरा रामलीला कमेटी का इस सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया‌। पूर्व दर्जामंत्री गोपाल जीना ने अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाली पीढ़ी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के पद चिन्हों पर हमेशा चले।प्रभु श्रीराम के जीवन से हम लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।वह हम सब लोगों के आदर्श हैं।उनकी सोच, उनके विचार,अपने भाई के लिए प्रेम,अपने परिवार के लिए त्याग ऐसा काफी कुछ उनसे सीखने को हम लोगों को मिलता है इसलिए वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम है।भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी ने कहा कि बाल्यकाल से ही वे लगातार राजपुर की रामलीला में आ रहे हैं एवं यहां रामलीला मंचन,कलाकारों की प्रतिभा अद्वितीय है। भाजपा नेता सलमान अंसारी ने कहा कि राजपुर रामलीला कमेटी से पूर्व में अनेक कलाकार निकले हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि राजपुर रामलीला कमेटी ने अनेकों कलाकारों को राष्ट्रीय पटल पर आगे बढ़ाने का काम किया है।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी, सलमान अन्सारी,पूर्व सैनिक ललित मिश्रा,अनुसूचित मोर्चा भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल कुमार,मनमोहन, विक्की कुमार,पीयूष कुमार धोनी उपस्थित रहे।अतिथियों ने राजपुर रामलीला कमेटी के किशन लाल,मुकुल कुमार,विक्की कुमार सहित समस्त रामलीला कमेटी की बेहतरीन रामलीला मंचन के लिए सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *