अल्मोड़ा-मां नंदा देवी मंदिर समिति एवं गीता भवन कमेटी की ओर से मंदिर समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी किशन चंद्र गुरुरानी तथा मंदिर समिति के सहयोगी राजा धीरेंद्र प्रताप सिंह राजा भय्या(के.सी. बाबा के साले) के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।शोक सभा में उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने दोनों दिवंगतों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही भगवान से प्रार्थना की कि वे दोनों दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति दें।वक्ताओं ने कहा कि किशन चंद्र गुरुरानी का सामाजिक क्षेत्र में योगदान और मां नंदा देवी मंदिर समिति से उनका जुड़ाव सदैव स्मरणीय रहेगा। वहीं मंदिर समिति के सहयोगी राजा धीरेंद्र प्रताप सिंह के निधन को भी अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।शोक सभा में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, आनंद बगड़वाल, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल,तारा जोशी,हरीश बिष्ट,निर्मल जोशी,पुष्कर नेगी,शेखर जोशी,रिक्खू साह,मुन्ना वर्मा, गीता मेहरा,गोविंद मेहरा, अर्जुन बिष्ट,कुलदीप मेर,मुन्ना पांडे,रामावतार,कमलेश जोशी,राजेंद्र साह,डॉ. गोपाल सिंह अग्रवाल,सुभाष अग्रवाल,नवीन वर्मा,महेंद्र बिष्ट,राजकुमार,नमन बिष्ट, धनंजय साह,दिनेश जोशी एवं हनी वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *