अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के विधि संकाय की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 14 नवंबर 2026 को स्वर्ण जयंती समारोह एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर वर्ष 1976 से लेकर 2026 तक विधि संकाय में अध्ययन कर चुके विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र-छात्राओं,वर्तमान विद्यार्थियों,शिक्षाविदों, न्यायविदों एवं गणमान्य अतिथियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पांच दशकों की शैक्षणिक यात्रा,विधि शिक्षा के विकास तथा विधि संकाय की उपलब्धियों को याद किया गया।कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह उत्तराखंड उच्च न्यायालय की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके अतिरिक्त उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य दिवाकर पांडेय,राज्य मंत्री कुंदन लटवाल एवं गोविंद पिलख्वाल,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा,विधायक मनोज तिवारी,मनोज गर्ब्याल (एडीजे काशीपुर),प्रदीप सती, चंद्रशेखर जोशी,अक्षय लटवाल,दीपक साह एवं धीरज गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पी एस बिष्ट ने की।इस अवसर पर विधि संकाय के वरिष्ठ एवं वर्तमान शिक्षकगण प्रो ए के नवीन,प्रो डी के भट्ट, प्रो ए के पंत,प्रो अरशद हुसैन एवं डॉ पी एस बोरा सहित संकाय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।स्वर्ण जयंती समारोह में वर्ष 1976 से 2026 तक के पूर्व छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पांच दशकों के दौरान विधि संकाय से शिक्षा प्राप्त कर न्यायपालिका,अधिवक्ता जगत,प्रशासन,राजनीति एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा संकाय से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को ताजा किया।वर्तमान विद्यार्थियों की ओर से अनिरुद्ध पंत,अमित सिंह बोरा,सौरभ कठायत एवं दीक्षा साह सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।विद्यार्थियों को न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों से संवाद करने तथा उनके अनुभवों से सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।समारोह ने पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान पीढ़ी के बीच एक मजबूत शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का संदेश दिया।साथ ही विधि संकाय की पांच दशकों की उपलब्धियों,गौरवशाली परंपरा एवं भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया।स्वर्ण जयंती समारोह केवल 50 वर्षों का उत्सव नहीं, बल्कि विधि शिक्षा, न्यायिक मूल्यों, संवैधानिक आदर्शों और समाज के प्रति विधि संकाय के योगदान की गौरवशाली यात्रा का उत्सव रहा।
