अल्मोड़ा-आज दिनांक 28/10/22 को ब्लड डोनर ग्रुप के सदस्य ललित सतवाल को सूचना मिली कि चिकित्सालय में रोगी को AB पाजिटिव ब्लड की आवश्यकता है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल स्प्रिंग डेल स्कूल के शिक्षक एवं अकादमिक प्रभारी विपुल कार्की को दी।सूचना मिलते ही विपुल कार्की साथी शिक्षक भगत सिंह रावत के साथ ब्लड देने चले गए।उनके द्वारा दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था कर दी गयी।विपुल कार्की ने बताया कि हीरा लाल की पुत्री किरण को अभी भी दो यूनिट रक्त की जरूरत है।उन्होंने लोगों से अपील की है कि रक्तदान करने के इच्छुक व्यक्ति 8006417340 नंबर पर उनसे सम्पर्क कर सकते है।सामाजिक कार्यकर्ता ललित सतवाल,विपुल कार्की एवं भगत सिंह रावत ने सभी से समय समय पर रक्त दान करते रहने की अपील की है।
