अल्मोड़ा-दिनांक 27.10.2022 को चैकिंग के दौरान चपड़ा स्थान में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा वाहन संख्या UKO1TA-2427 बोलेरो टैक्सी को रोककर चैक किया गया जिसे एक नाबालिक लड़का चलाता हुआ पाया गया।चालक के पास वाहन चलाने का लाईसेंस नहीं पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत करते हुए वाहन को सीज किया गया।इसके अलावा चैकिंग के दौरान 03 अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।बग्वालीपोखर मेले में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 03 व्यक्तियों को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार।दिनांक 27.10.2022 को बग्वालीपोखर मेले में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 03 व्यक्तियों को थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि मेले के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल खराब करने एवं अशान्ति फैलाने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *