अल्मोड़ा -रामचंद्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों,निरीक्षक/उनि यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने,ओवरलोडिंग/ओवरसवारी,ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।विगत दिवस चौखुटिया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या-UK-01C-8286 ऑल्टो कार के चालक धन सिंह बंगारी निवासी ग्राम परथोला थाना देघाट जिला अल्मोड़ा को शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन कार को सीज किया गया तथा वाहन चालक के डीएल निरस्तीकरण हेतु परिवहन विभाग अल्मोड़ा को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों,जुर्माना आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
