अल्मोड़ा-जनपद पुलिस द्वारा आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टार्म के तहत चेकिंग अभियान के दौरान माह मई 2023 में नियमों का उल्लंघन करने वाले 3813 लोगों पर एमवी एक्ट/पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है।इवनिंग स्टार्म के तहत यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम में 2980 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर सोलह लाख, निन्यानबे हजार,पाँच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।आपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक/पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने, गन्दगी करने व शराब पीने/पिलाने तथा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 833 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट में चालानी कार्यवाही कर दो लाख,36 हजार, पाँच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।
उक्त अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *