अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक के द्वारा बीते बुधवार को ली गई बैठक के क्रम में आज पपोली,ध्याड़ी एवं भैसाड़ी शक्ति केंद्रों की संयुक्त बैठक मकड़ऊ-ध्याड़ी में आयोजित की गई।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में विभिन्न शक्ति केंद्रों के मुख्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।भैसाड़ी शक्ति केंद्र में प्रताप सिंह गैड़ा, ध्याड़ी में गोविंद सिंह भैसोडा तथा पपोली में गोविंद सिंह बिष्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बैठक में शक्ति केंद्रों के प्रभारी जगत सिंह डसीला, नरेश जोशी एवं मनोहर सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक महेश चंद्र सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेज सिंह सहित विभिन्न बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है।आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक अभियानों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ जुटने का आह्वान किया गया।इस दौरान पान सिंह, कैलाश पंत, प्रताप सिंह, प्रह्लाद सिंह, किशन सिंह, मोहन सिंह, कृष्णानंद कांडपाल, भीम सिंह, राजेंद्र सिंह खीम सिंह, जगत सिंह, आनंद सिंह, लाल सिंह, गणेश सिंह, नारायण सिंह गैड़ा, राजेंद्र सिंह गैड़ा एवं किशन सिंह गैड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *