अल्मोड़ा-भाजपा नगर मंडल के अंतर्गत विवेकानंदपुरी वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 137वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं संदेशों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना और उन पर चर्चा की।कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल,मनीष जोशी,मनोज तिवारी,मदन बिष्ट,दिनेश मठपाल,मनीष कनवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।प्रधानमंत्री अपने संवाद के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की उपलब्धियों, नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरणादायी कहानियों को देश के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मन की बात के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों को सामाजिक सरोकारों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।ललित लटवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए समाज के बीच सकारात्मक वातावरण बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों एवं स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क को और मजबूत करने पर भी चर्चा की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ जनभागीदारी की शक्ति को पहचानने और देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *