अल्मोड़ा-दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली में आयोजित विजय स्वायत्त सहकारिता समूह धामस की प्रथम वार्षिक आम सभा में प्रतिभाग किया।इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार,आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की।गंगा बिष्ट ने कहा कि सहकारिता महिलाओं को अपने स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक हुनर और मेहनत को आजीविका के अवसरों में बदलने का बेहतर मंच उपलब्ध करा रही है।स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ ही अपने परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति की मेहनत,सहभागिता और उद्यमशीलता आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को नई गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।उन्होंने महिलाओं से समूहों के माध्यम से अधिक से अधिक स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ने तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।वार्षिक आम सभा में समूह की गतिविधियों,उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।इस अवसर पर अध्यक्ष दीपा देवी, प्रधान किरण पांडे, अर्जुन सिंह, नीरज मनवाल, दीपक, चंदन भोज, दलजीत सिंह, संतोष जोशी, ललित बिष्ट, भगवती बिष्ट, माया कनवाल सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *