अल्मोड़ा-दिनांक 17 मई को साह चौधरी समाज अल्मोड़ा की मासिक बैठक कुन्दन लाल साह स्मारक हॉल थाना बाजार अल्मोड़ा में स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में दीप लाल साह,सुन्दर लाल चौधरी,तपस्वत साह,प्रभात लाल साह,दिनेश चन्द्र साह, राजेन्द्र लाल साह,पवन साह, इ०सिद्धार्थ साह,ब्रजेश साह, अनूप साह,प्रभात चौधरी,हर्षवर्धन चौधरी,अनिल साह, दीप लाल साह,जग मोहन साह,सुदर्शन लाल साह,विनोद साह आदि उपस्थित रहे ।बैठक में तय हुआ कि मेघावी छात्र- छात्राओं के जिनके आवेदन आयेगें और जो निर्धारित अर्हता पूरी करते होंगे उन्ही को सम्मानित किया जायेगा।इस बात पर भी सहमति बनी कि पाँच संख्या अधिक से मेधावी छात्र-छात्राओं को होली महोत्सव 2027 में सम्मानित किया जाएगा।इस के लिये अलग से कोई कार्यकम आयोजित नहीं किया जाएगा।यह निर्णय लिया गया कि छात्र-छात्राओं के माता-पिता यदि अल्मोड़ा या आस-पास निवासरत हों तो उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा। विशेष परिस्थतियों में कार्यकारिणी द्वारा अन्य स्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर सकते हैं।उच्च न्यायालय नैनीताल में वर्तमान में नियुक्त न्यायाधीश सिद्धार्थ साह को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।85 बर्ष पूर्ण कर चुके समाज के बृद्धजनों को सम्मानित किये जाने का भी निर्णय लिया गया। वर्ष 2027 में प्रस्तावित होली मिलन समारोह 2027 में प्रस्तावित सभी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।


