अल्मोड़ा-दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलखवाल ने अल्मोड़ा नगर निगम के भ्यार खोला वार्ड में जनसंपर्क किया दर्जा राज्य मंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासियों,मातृशक्ति,युवा साथियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविन्द पिलखवाल ने क्षेत्रवासियों से जनहित,क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।उन्होंने हथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग की योजनाओं, स्वरोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई,कढ़ाई,हस्तशिल्प एवं स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ पारंपरिक कला एवं स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।दर्जा राज्य मंत्री ने क्षेत्र वासियों का आश्वस्त किया कि राजपुर क्षेत्र में हस्तकरघा व हस्तशिल्प प्रशिक्षण के कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिले।कार्यक्रम के अंत में दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलखवाल ने क्षेत्रवासियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।इस अवसर पर धर्मवीर आर्या प्रदेश मंत्री (अनु० मोर्चा),रजा अली अंसारी जिला अध्यक्ष (अ०सं० मोर्चा),अनवर खान प्रमोद पवार भीमा,मनीष कुमार,पीयूष कुमार,आशीष कुमार ,सागर कुमार ,मुकुल कुमार,संतोष कुमार ,पार्षद अमित शाह मोनू, पार्षद अर्जुन बिष्ट,पार्षद अभिषेक जोशी,पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,कृष्ण बहादुर सिंह,अशोक सिंह ,अजीत पवार,ममता पी कुमार,दीपा पवार,कंचन कुमार, दानिश अंसारी,दीपक कुमार, अनुप कुमार,रोहित कुमार, गौरव कुमार आर्या,दीपक कुमार, रोहित बिष्ट व महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *