अल्मोड़ा-कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में समिति संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम विगत सप्ताह से लगातार जारी है।इसी क्रम में आज प्रातः 7 से सफाई अभियान मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के बालेश्वर मंदिर के आसपास के समीपवर्ती क्षेत्रों रास्तों ,नाली ,मार्ग आदि का सफाई कार्यक्रम किया गया।कुमारी ज्योति सतवाल संयोजक समिति,अध्यक्षा मंजू बिष्ट ,मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट,सदस्य अन्नत बिष्ट के संयुक्त प्रयास से ताइक्वांडो खिलाड़ियों,मानस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा इस सफाई अभियान में बालेश्वर मंदिर के रास्ते , दूंगा धारा धारा से जाने वाले मार्ग को, नाले एवं रास्तों को साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान एवं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के शिक्षक शिक्षकों द्वारा स्वच्छता संदेश देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।जिसमें आज तेजस शर्मा,अवनि बिष्ट,आनंद बिष्ट, ज्योति सतवाल ,अनु कुमारी ,जया बिष्ट, प्रतीक बिष्ट ,अस्मिता पांडे मंजू बिष्ट , कमल कुमार बिष्ट, प्रभात कुमार जोशी, हृदयांश जोशी,आदि ने प्रतिभाग कर सहयोग किया।संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल ने सभी का आभार व्यक्त कर मुहिम को लगातार जारी रखने के लिए और प्रयास बनाए रखने के लिए सभी से आग्रह किया।मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आगे बड़े स्तर में पर्यावरण को और अच्छा करने के लिए बड़े स्तर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा साथ ही जनहित के समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए नि:शुल्क जन जागृति कार्यक्रम (शिविर )भी चलाए जाएंगे।समिति की अध्यक्षा श्रीमती मंजू बिष्ट ने कहा इस तरह के कार्यक्रम समाज के उत्थान आम जनमानस को जोड़ने और जागृति पैदा करने के लिए अति आवश्यक है।यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम पर्यावरण और स्वच्छता के साथ-साथ समाज के उत्थान और राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को समझते हुए समय निकालें और भागीदारी करें।
