अल्मोड़ा-शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा की बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रान्तीय अधिवेशन में जिले से भी अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता डॉ मनोज कुमार जोशी व संचालन धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा किया गया।बैठक में प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने के अलावा शिथिलीकरण,पुरानी पेंशन बहाली,अशासकीय सहायताप्राप्त विद्यालयों मे लम्बे समय से चल रही वित्त विहीन मान्यताओं को सवित्त करने,प्रयोगशाला हेतु नियुक्त लैब असिसटैंट को अन्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की भाँति उपार्जित अवकाश प्रदान किया जाए या शिक्षकों की भांति विशेष अवकाश प्रदान करने,ए सी पी 10,16,26 किये जाने, भविष्य में हड़ताल स्थगित करने का अधिकार समिति के ही पदाधिकारियों को न दिया जाए उसमें सभी जनपदों के अध्यक्ष व सचिव की भी रायशुमारी की जाय,गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य व उत्तरदायित्व शासन स्तर से प्रख्यापित करने तत्काल सूचना मांगने की प्रथा समाप्त की जाय,हर कार्य की अवधि निर्धारित करने,सभी विभागों के सदस्यों के मांग पत्र का निस्तारण किये जाने सहित अनेक मामलों में चर्चा हुई और सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रांतीय अधिवेशन में सभी संगठनों की ओर से मांग पत्र में बिन्दु शामिल करने के लिए शीघ्र ही बैठक आहूत की जायेगी।बैठक संरक्षक मंडल के सदस्य पी एस बोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र गुसाईं,विकास भवन संगठन के अध्यक्ष पी सी जोशी, वरिष्ठ पदाधिकारी वीरेन्द्र बिष्ट,राजकीय जूनियर हाईस्कूल संगठन के अध्यक्ष संजय बिष्ट,पुरानी पेंशन बहाली के अध्यक्ष गणेश भंडारी,के एन कांडपाल सचिव संयोजक,सुरेन्द्र सिंह भाकुनी, घनश्याम बिष्ट,श्यामचरण,राजन सिंह गैलाकोटी,भगवंत रावत,दीप चन्द्र जोशी, दीपक जोशी, खुशी कुमरा,भगवती शर्मा, कमलेश जोशी,सुंदर सिंह बोरा,के एस कांडपाल,जगदीश चन्द्र आर्या,किशोर चन्द्र पन्त,प्रदीप सिंह अधिकारी, महेन्द्र सिंह कनवाल,मीना आर्या,लवी तिवारी, बृजेश कोहली,नंदन बोहरा,धर्मपाल कार्की,धैर्या ममगाईं,पूरन सिंह,प्रदीप मोनिका विवेक कुमार, हरीश सिंह नेगी,दीपक कार्की उपस्थित थे।उधर संरक्षक मंडल सदस्य श्याम सिंह रावत, चंद्रमणि भट्ट व एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा व फैडरेशन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा सभी लंबित मामलों में कार्रवाई की मांग की है।डा मनोज कुमार जोशी अध्यक्ष व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि सरकार को सभी मांगों का निराकरण करना चाहिए और हड़ताल पर रोक हटा देनी चाहिए।शिथिलकरण जैसे मामलों को हल नहीं करने से सैकड़ों पदोन्नति प्रभावित हुई है सरकार को धरातल का भी संज्ञान लेना चाहिए।सभी वक्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सरकार से सभी संगठनों के लंबित मामलों पर कार्यवाही करने की आवश्यकता पर बल दिया और शीघ्र सभी लंबित मामलों में शासनादेश जारी करने की मांग की गई है। धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव द्वारा कहा कि इसी संगठन के बैनर तले 94 दिन की हड़ताल शिक्षक व कार्मिकों द्वारा की गई उसे सरकार द्वारा भुला दिया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली व शिथिलीकरण जैसे मामलों में भी कार्यवाही न करना दुर्भाग्यपूर्ण है।संजय बिष्ट अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल संगठन द्वारा सभी शिक्षकों की समस्यायों को हल करने पर जोर दिया गया। पुरानी पेंशन बहाली के अध्यक्ष गणेश भंडारी द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में प्रतिभाग करने पर जोर दिया गया।वीरेन्द्र बिष्ट वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि वर्तमान में जो भी मिला है संगठन के त्याग तपस्या से मिला है आगे भी संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। विकास भवन संगठन के अध्यक्ष पी सी जोशी द्वारा रिक्त पदों की पूर्ति की मांग उठाई और हर संघर्ष में साथ देने की बात कही।पी एस बोरा संरक्षक व महेन्द्र सिंह गुसाईं वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने व आन्दोलन में बढ़ चढ़कर भागीदारी की अपील की है।के एन कांडपाल सचिव संयोजक द्वारा कहा गया है आने वाले समय के लिए भी सभी को तत्पर रहना है और सभी बैठकों में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।भगवंत रावत द्वारा सभी सदस्यों से भविष्य में अधिक से अधिक संख्या में पुरानी पेंशन बहाली में अपना योगदान देने की अपील की।विशिष्ट अतिथि विवेकानंद दुर्गापाल द्वारा आंदोलनों के महत्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *