अल्मोड़ा-नगर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता से मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने सड़कों के गड्ढों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की ओर से विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और कार्यप्रणाली के कारण विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है।उन्होंने कहा कि नगर की प्रमुख सड़कों पर लंबे समय से बने गड्ढे आम जनता के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़कों का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों को भरने तथा सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।साथ ही कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सड़कों के गड्ढों को भरने का कार्य आज रात्रि से ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विभाग से यह भी कहा कि बारिश और यातायात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का नियमित निरीक्षण किया जाए ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट के साथ मनोज तिवारी,अर्जुन बिष्ट, देवेन्द्र भट्ट, शुभम रौतेला, दीपक भंडारी, अर्जुन फर्तियाल, आनंद भोज आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *