अल्मोड़ा-नगर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को माल रोड पर अनोखा और तीखा प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में सफेदी और पेंट कर लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शासन-प्रशासन को आईना दिखाया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री,लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कहा कि अल्मोड़ा की सड़कों की हालत देखकर ऐसा लगता है कि शासन-प्रशासन को जनता की परेशानियां दिखाई ही नहीं दे रही हैं।उन्होंने कहा कि माल रोड और जेल रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इनकी सुध लेने को तैयार नहीं है।इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है और राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज गड्ढों पर पेंट कर सरकार और विभाग को यह बताने का प्रयास किया है कि जब जिम्मेदारों की नजर सड़क के गड्ढों पर नहीं पड़ रही तो कांग्रेस उन्हें रंग कर दिखाने को मजबूर है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों के गड्ढों को भरने और सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।नगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का निरीक्षण करते हुए गड्ढों को चिन्हित किया और उनमें पेंट किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार और लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क सुधारीकरण की मांग की।महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा की सड़कें लगातार बदहाल होती जा रही हैं।माल रोड और जेल रोड में जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है।यदि जल्द सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी।
नगर महामंत्री वैभव पांडे ने कहा कि जनता टैक्स देकर सरकार के संचालन में अपना योगदान देती है,लेकिन इसके बावजूद उसे मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सड़क आम जनता की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में शामिल है,लेकिन अल्मोड़ा में सड़कों की हालत लगातार बदतर होती जा रही है।जगह-जगह बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।केवल घोषणाओं और दावों से सड़कें ठीक नहीं होंगी,बल्कि धरातल पर काम दिखाई देना चाहिए।कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही गड्ढों को भरने और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो अगला आंदोलन और अधिक उग्र रूप से किया जाएगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि अल्मोड़ा नगर की सभी प्रमुख सड़कों का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों को भरने और सड़क मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील शाह,भैरव गोस्वामी,ताराचंद शाह,आनंद बगड़वाल,नगर महामंत्री वैभव पांडे,ऋतिक नयाल,पार्षद दीपक कुमार,पार्षद अनूप भारती,पार्षद विकास कुमार, पार्षद मुकेश कुमार डैनी,मनोज बिष्ट,सलीम अख्तर,गोविंद सिंह मेहरा, अरविंद रौतेला,एन डी पांडे,रविंद्र टम्टा,पूरन रौतेला,आनंद सिंह बिष्ट,तारा तिवारी,विशाल कनवाल, देवेश जोशी,आशा शर्मा,विनोद बिष्ट,चंपा कांडपाल,हरीश आर्य,राज चौहान,आर्यन,विनीत वाल्मीकि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *