

अल्मोड़ा-जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र सिंह बिलवाल का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस संगठन सहित क्षेत्रभर में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजेंद्र सिंह बिलवाल कांग्रेस के समर्पित, कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार ने एक अनुभवी और समर्पित साथी को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजेंद्र सिंह बिलवाल का सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। पार्टी उनके योगदान को सदैव याद रखेगी।
राजेंद्र सिंह बिलवाल के निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, तारा चंद्र जोशी, पीताम्बर पांडे, महेंद्र सिंह मेर, दीवान सतवाल, प्रशांत भैंसोड़ा तथा जिला कांग्रेस महासचिव निर्मल रावत सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
