अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पर्यटन सीजन के दृष्टिगत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने हेतु समस्त कोतवाली/थाना/चौकी एवं यातायात प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में दिनांक 29.06.2026 को परिवहन विभाग एवं अल्मोड़ा यातायात पुलिस द्वारा लोधिया क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।एआरटीओ अल्मोड़ा अखिलेश चौहान एवं प्रभारी इंटरसेप्टर सुमित पांडे मय पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,बिना ड्राइविंग लाइसेंस,तीन सवारी, ओवरस्पीडिंग सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 22 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *