अल्मोड़ा-सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी ने बताया कि आम जनमानस की सुविधा हेतु नगर निगम के भवन कर, लाइसेंस तथा तहबाजारी देयकों को जमा किए जाने हेतु दिनांक 30 मार्च एवं 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश पर भी नगर निगम के कर अनुभाग, लाइसेंस अनुभाग एवं तहबाजारी अनुभाग खुले रहेंगे।जनमानस से अपील की गयी है कि उक्त दिनांकों को भी अपना भवन कर,तहबाजारी शुल्क एवं लाइसेंस शुल्क की देयताओं को नगर निगम कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
