अल्मोड़ा-पनिउडियार वार्ड के पार्षद भूपेन्द्र जोशी की चेतावनी का बड़ा असर हुआ है।पार्षद भूपेन्द्र जोशी के द्वारा लक्ष्मेश्वर क्षेत्र में लंबे समय से जल निगम के बेतरतीब पड़े ह्यूम पाइपों को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया था और कहा गया था कि सड़क पर पड़े यह ह्यूम पाइप लगातार दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा था यदि विभाग के द्वारा 15 दिन के भीतर इन पाइपों को यहां से नहीं हटाया गया तो वे जल निगम विभाग के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे। पार्षद की चेतावनी का असर हुआ और आज संबंधित विभाग के द्वारा पिकअप वाहन के माध्यम से ह्यूम पाईप सड़क से उठाने का कार्य प्रारंभ हो गया जिससे स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है।इसी के साथ स्थानीय लोगों ने पार्षद भूपेन्द्र जोशी का भी आभार व्यक्त किया है कि जनहित की समस्याओं के लिए वे लगातार आवाज बुलंद करने का काम कर रहे हैं।
