रानीखेत-रानीखेत चिलियानोला नागरिक मंच ने पहलगाम नरसंहार के विरोध मे पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका तथा मृतकों को श्रद्धांजलि दी।उपस्थित लोगों ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय और हृदय विदारक है।हम इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।इस अवसर पर कमलेश बोरा,विनोद टम्टा, नवीन बोरा,हेमू कुंवार्बी,नारायण बोरा, रणजीत सिंह बिष्ट,विनोद चंद,किशन सिंह बिष्ट,दयाकृष्ण जोशी,कल्पना आर्या,प्रेमा सती,कमला बिष्ट,माया मेहता,मंजू फुलारा,अंजू बोरा,कुलदीप कुमार, गीता देवी आदि उपस्थित रहे।
