अल्मोड़ा -भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा पहलगाम में हुई घटना के विरोध मे शहीद पार्क निकट शिखर तिराहे पर शोक व्यक्त किया गया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण किया और शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय और हृदय विदारक है।हम इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।यह हमारे देश की एकता और अखंडता पर हमला है।सरकार सभी प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत और सहायता सुनिश्चित कर रही है। इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को उचित सजा सुनिश्चित करनी चाहिए।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,मेयर अजय वर्मा,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पंत,महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा,कैलाश गुरुरानी,दर्शन रावत,प्रकाश भट्ट, पार्षद इंद्र मोहन भंडारी,मीरा मिश्रा,पूनम त्रिपाठी,वसुधा पंत, पूनम पालीवाल,रेखा आर्या,
दीपक कपूर,रिकी भट्ट,आनंद कनवाल,मनोज तिवारी,संजय बिष्ट,आशीष गुरुरानी,संजय जोशी,भूपेंद्र बल्दिया,नवीन बिष्ट आशीष कुमार,आजाद खान बीना नयाल,ममता खत्री,हिमाल शर्मा,आनंद भोज,दिनेश मठपाल,सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
