अल्मोड़ा-आज रानीधारा रोड ग्रेस स्कूल के पास विगत 7 माह से क्षतिग्रस्त दीवार को दुरुस्त किये जाने के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष सभासद अमित साह मोनू के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी विनीत तोमर से मिला। जिसमें उन्हें रानीधारा रोड की हालत के बारे में अवगत कराया गया।जिसमें उन्हें बताया गया कि रानीधारा रोड बहुत जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई है।ग्रेस स्कूल के पास रोड की दीवार गिर चुकी है।जिसमें आने जाने वालों के लिए खतरा बना हुआ है।उसे तत्काल रुप से सही करवाने के लिए जिलाधिकारी से मांग की गयी और उनसे कहा गया कि जनहित को देखते हुए शीघ्र अति शीघ्र इस दीवार का बनना बहुत आवश्यक है।इस रोड में सीवर लाइन का कार्य भी चल रहा है।जिसमें ग्रेस स्कूल के पास दीवार नहीं होने के कारण कार्य रुक गया है।जिसके कारण सीवर लाइन का कार्य भी बाधित हो रहा है और जनहानि होने की भी बहुत बड़ी आशंका है।इस पर जिलाधिकारी द्वारा शिष्टमंडल को आश्वस्त किया गया है कि शीघ्र अति शीघ्र इस दीवार का निर्माण करवा दिया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,नगर महामंत्री मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट आदि लोग सम्मिलित रहे।
