अल्मोड़ा-के ए एम पी (नॉलेज अवेयरनेस मैपिंग प्लेटफॉर्म) द्वारा आयोजित नेशनल असेसमेंट फ़ॉर साइंटिफिक टेम्परामेंट एप्टीट्यूड (NASTA) 2022 की परीक्षा में आर्मी स्कूल अल्मोड़ा के कक्षा पाँचवीं के छात्र मास्टर कुशाग्र सिंह बिष्ट ने अल्मोड़ा जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मेधावी कुशाग्र द्वारा साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित गणित ओलम्पियाड, इंग्लिश ओलम्पियाड , साइबर ओलम्पियाड में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्णपदक , रजत पदक व कांस्य पदक प्राप्त किए। कुशाग्र की इन उपलब्धियों पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी तथा तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *