अल्मोड़ा-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है।गुरुवार को कांग्रेस ने लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर तैयारियां बैठक ली।इस दौरान चार जून को प्रस्तावित जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।नगर के मालरोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित बैठक में राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को भव्य बनाने को लेकर चर्चा की गई।इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चार जून को राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को सफल बनाने का आहृान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर चल रही है और कांग्रेस सभी वर्गों से संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी वोटों के बंटवारे से बचना चाहती है, कहा कि गठबंधन के सभी विकल्प खुले रखे गए हैं। वहीं, उत्तराखंड सरकार में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं में जोश भरने आ रहे हैं तथा भाजपा सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। यहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व राज्य सभा सासंद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक रणजीत रावत, विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पीतांबर पांडे, पार्षद वैभव पांडे, विनोद वैष्णव, केवल सती, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, निर्मल रावत, पारितोष जोशी,आनंद सिंह बगड़वाल, दीपा साह, शरद साह, शोभा जोशी, महेश चंद्र, गीता मेहरा, गोविंद मेहरा, निर्मल रावत, दीप डांगी, आनंद सिंह बिष्ट, गोपाल मोहन भट्ट, दीपक कुमार, नरेंद्र बगड़वाल,अख्तर हुसैन, प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *