अल्मोड़ा-राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन,नमामि गंगे उत्तराखण्ड तथा योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में संचालित आओ हम सब योग करें अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आठवां दिन उत्साह,ऊर्जा एवं जनसहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम स्वास्थ्य, ज्ञान व विश्व शांति के लिए योग के अंतर्गत संचालित इस अभियान के माध्यम से उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न गांवों,मोहल्लों,कस्बों एवं नगरों में नियमित रूप से निःशुल्क योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुँचाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। शिविरों में प्रतिभागियों को सामान्य योग अभ्यासक्रम के साथ-साथ विभिन्न रोगों के उपचार हेतु भी योगाभ्यास कराया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत माही वर्मा द्वारा मुरादाबाद, महक वर्मा द्वारा बराकोट, किरण बिष्ट द्वारा ग्राम धामस, जानकी एरी द्वारा श्यालीधार, गीतांजलि सतवाल द्वारा ग्राम पलना बैंड, अदिति जोशी द्वारा लोहाघाट, नितिशा भंडारी द्वारा दुगालखोला, प्रियंका पांडे द्वारा नंदा देवी अल्मोड़ा, रजनी बिष्ट द्वारा शिक्षा संकाय एसएसजे कैंपस, ललिता तोमकियाल द्वारा दुगालखोला, खुशीता कनवाल द्वारा ग्राम पहल, महक शर्मा द्वारा डबल फाटक मुरादाबाद, निकिता मेहरा द्वारा ग्राम खतयाड़ी, बेबी शुक्ला द्वारा जिया रानी छात्रावास अल्मोड़ा, दिव्या रावत द्वारा जज्जी कॉलोनी बागेश्वर, निशा बिष्ट द्वारा ग्राम बलटा, शिवम वर्मा द्वारा अलीगंज लखनऊ, हर्षिता नेगी द्वारा ग्राम सिरनी रानीखेत, सौरभ चमियाल द्वारा ग्राम चामी धौलादेवी, चेतना लटवाल द्वारा विवेकानंद पुरी, युवराज सिंह द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा, रोहिणी आर्य द्वारा झांसीटाना, योगिता पंत द्वारा कर्नाटक खोला, नीतू द्वारा चकरोटी, शोभा भाकुनी द्वारा दिल्ली कैंट, रिया जोशी द्वारा कर्बला, हेमलता बिष्ट द्वारा खत्याड़ी, रेनू सामंत द्वारा कबूल लाइन दिल्ली कैंट, हरदीप सिंह द्वारा फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश, संध्या पांडे द्वारा आवास विकास कॉलोनी धारानौला, तथा अर्चना द्वारा खत्याड़ी में निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया गया।योग शिविरों में बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभागियों को आसन, प्राणायाम, ध्यान, मुद्रा एवं बंध का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट ने कहा कि आओ हम सब योग करें अभियान समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि योग आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व की आवश्यकता बन चुका है।उल्लेखनीय है कि यह अभियान 21 मई से 21 जून तक निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों लोग निःशुल्क योग प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *