






अल्मोड़ा-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अल्मोड़ा की ओर से भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन,संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने अपनी प्रतिभा, सादगी,मेहनत और समर्पण से देश को नई पहचान दिलाई।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके योगदान ने भारत को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रपति के रूप में भी उन्होंने देशवासियों,विशेषकर युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन देश की एकता,शिक्षा,वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है।उनके विचार आज भी युवाओं को आगे बढ़ने तथा देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इन्तजार हुसैन, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व दर्जा राज्य मन्त्री बिटटू कर्नाटक, भाजपा जिला महामंत्री दर्शनरावत,असलम,अनवर खान,इस्लाम बक्स,अकबर खान,प्रमोद पवार भीमा,सरदार गुरमीत सिह,अफसर खान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
