






अल्मोड़ा-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चौघानपाटा अल्मोड़ा में राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से जुड़े महत्वपूर्ण पदों के प्रति अनुचित बताया।भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।ऐसे व्यक्तित्व के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर राजनीतिक बयानबाजी करते समय जिम्मेदारी और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अजीत डोभाल का जीवन राष्ट्रसेवा,समर्पण और साहस का प्रतीक है।देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले व्यक्तित्व के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े विषयों पर सभी राजनीतिक दलों को गंभीरता और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयान के विरोध में नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष महेश नयाल,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,जिला महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट,धर्मेंद्र बिष्ट,राजीव गुरुरानी,कैलाश गुरुरानी, मनीष जोशी,पार्षद अमित साह,नरेंद्र बिष्ट,त्रिलोक राम, डोगरा,नमन गुरुरानी,जगत तिवारी,जगत भट्ट,कमल बिष्ट, मनोज तिवारी,आनंद कनवाल,पारस कांडपाल,महेश भट्ट,महेंद्र मेहरा, माधव सिंह,सुधीर कुमार,रोहित भोज,गौरव भंडारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
