अल्मोड़ा-पूर्व प्रधानमंत्री स्व०श्रीमती इन्दिरा गांधी की 105 वी जयंती पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के आह्वाहन पर सोमेश्वर में आज कांग्रेसजनों ने सोमेश्वर में स्वर्गीय इन्दिरा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इसके बाद शहीद स्थल हुकुम सिंह बोरा पार्क सोमेश्वर से भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जिसमें दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।यात्रा के माध्यम से नारों की गूंज में राज्य एवं केन्द्र सरकार की विफलताओं को कांग्रेसजनों ने उजागर किया।इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग उमड़कर भाग ले रहे हैं।उन्होंने पदयात्रा के दौरान हुई सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में महंगाई,बेरोज़गारी,प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था,महिला उत्पीड़न,अग्निपथ योजना से आम जनमानस खिन्न है।इस यात्रा में कांग्रेसजनों ने जगह जगह रुककर स्थानीय जनता को बेतहाशा महंगाई,बेरोज़गारी,ध्वस्त होती कानून व्यवस्था,लगातार हो रहे भर्ती घोटालों के बारे में बताया।यात्रा के दौरान पूरा माहोल भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारों से गूंज उठा।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अपने चरम पर पहुंच चुकी बेऱोजगारी,भर्तियों में लगातार हो रहे घोटालों से युवा परेशान हैं।महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है और प्रदेश में कानून व्यवस्था किस कदर ध्वस्त हो चुकी है ये सर्व विदित है।यात्रा में राहुल जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं,भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारों के साथ मोदी जी झूठे वादे वापस लो के नारे गूंजते रहे।पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व राज्यमंत्री/पीसीसी सदस्य राजेन्द्र बाराकोटी,पीसीसी सदस्य रमेश भाकुनी,पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान,ब्लाक अध्यक्ष सोमेश्वर कुन्दन सिंह भण्डारी,ब्लाक अध्यक्ष हवालबाग द्वितीय शिवराज सिंह नयाल,ब्लाक अध्यक्ष मछखाली राजेन्द्र सिंह बिष्ट, निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, रणजीत नयाल,प्रकाश खाती,भुवन दोशाद,भीमसिंंह अल्मिया,बबलू अल्मिया, लक्ष्मण सिंह मेहरा,संतोष कुमार,प्रकाश बिष्ट, राजेन्द्र बोरा,श्याम सिंह दोशाद,मुन्ना बोरा, सुरेन्द्र सिंह,राजेश गिरी,संगीता आर्या,किरन माहरा,पनूलीदेवी, ललित मेहता,भुवन चन्द्र भट्ट,कृष्णा सिंह बिष्ट,संतोष सिंह, जगदीश भैंसोड़ा, हेमन्त सिंह,लक्ष्मण सिंह,रमेश सिंह,नवीन नेगी,भास्कर जोशी,नारायण राम,बचीराम,प्रकाश आर्या, राजेन्द्र जोशी,हरीश रौतेला,रमेश लाल,महेश चन्द्र काण्डपाल, भूपेन्द्र राम,भुवन काण्डपाल, अरविन्द गिरी,बबलू भट्ट,शंकराराम,पानसिंह,सुन्दर राम, देवेन्द्र सिंह,रमेश सिंह,जीवन सिंह,कुंवर सिंह,दीवान सिंह,सुन्दर कुमार, आनन्द सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *