अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकर्ता बैठक के दौरान नगर में लंबे समय से क्षतिग्रस्त मुंशी हरिप्रसाद धर्मशाला के पुनर्निर्माण के संदर्भ में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को दिया गया।मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा एक महान समाज सुधारक व समतामूलक समाज के पुरोधा रहे हैं।अल्मोड़ा नगर में उनकी याद में बनाई गई धर्मशाला पूर्व में समाज के गरीब व कमजोर तबकों को आश्रय देने का काम करती थी परंतु काफी प्रयासों के बाद भी इसका पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा है।सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इस विषय को मुख्यमंत्री के सम्मुख प्रमुखता से रखा।इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इसके पुनर्निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने के आदेश दिए।इसके लिए नगर मंडल ने मुख्यमंत्री व सांसद अजय टम्टा का विशेष आभार जताया।मुख्यमंत्री द्वारा अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पटाल बाजार व महिला अस्पताल के पुनर्निर्माण की घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया गया।इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी,नगर महामंत्री संजय साह,सभासद अमित साह मोनू, सभासद अर्जुन बिष्ट,दीपक वर्मा, सभासद नगर मंत्री दीप्ति सोनकर,पूर्व नगर महामंत्री मनीष जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान,दर्शन रावत,धर्मेंद्र बिष्ट,विनीत बिष्ट,धर्मवीर आर्य,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता,सलमान अंसारी, नगर उपाध्यक्ष सुनील जोशी,देवेंद्र सत्यपाल,कृष्ण बहादुर सिंह,माया जोशी,बीना नयाल,रमेश मेर,करन टम्टा,पीयूष कुमार आदि ने मुख्यमंत्री का विशेष आभार जताया।
